12 राशियों में पंचम राशि सिंह राशि है। अन्य राशियों की तुलना में सिंह राशि वाले जातकों का रुतबा कुछ अलग ही रहता है, सिंह यानि की शेर, ठीक ऐसा ही नेचर सिंह राशि के जातकों में भी देखने को मिलता है। आइये जानते है सिंह राशि के व्यक्ति का स्वाभाव, गुण और व्यक्तित्व
Read Also: दुर्ग भिलाई ज्योतिष लक्ष्मी नारायण
सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व नेतृत्व करने वाला, साहसी, दबंग, आत्मविश्वासी, दूसरों को आकर्षित करनेवाले, गुस्सैल, दूसरों पर राज करने की कोशिश में लगे रहने वाले, दृढ़ निश्चयी, सफलता के लिए आगे बढ़ते रहने वाले होते है।
सिंह राशि के व्यक्ति
सिंह राशि के जातकों में जन्म से ही नेतृत्व करने की क्षमता रहती है, इनमें दुसरो पर शासन करना, उन्हें प्रेरित करना और मार्गदर्शन करने की खूब कला होती है। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है जो उन्हें सफलता की ओर ले जानें में बहुत सहायक होता है। लोगों के बीच में रहना, उन्हें सलाह देना, मदद करना, इन सब में उनका दिल खूब लगता है और ऐसा करके उन्हें आंतरिक ख़ुशी महसूस होती है।
अगर साहस के मामले में सिंह जातकों को देखा जाए तो इनका शेर जैसा कलेजा होता है, ये लोग बहुत निर्भीक होते है, कैसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते है, फिर वो जीवन की कैसी भी चुनौती हो उनका सामना करने से कभी भी नहीं डरते।
इनके व्यक्तित्व की बात की जाए तो अधिकतर इनकी पर्सनालिटी आकर्षक होती है, ये दूसरों को आकर्षित करते है और अपनी उपस्थिति का अहसास करवाने वाले होते है। स्वाभाव थोड़ा गुस्सैल और अड़ियल होता है, क्योंकि इन्हें सिर्फ अपनी मनमानी करनी होती है, इसलिए अगर इनकी बात को कोई नजरअंदाज करता है तो बड़ी जल्दी गुस्से में आ जाते है। असल में दूसरों से हमेशा ये अपने सम्मान और महत्त्व की ही उम्मीद रखते है, थोड़ा भी ऊपर नीचे होने से इन्हें बुरा लग जाता है, यही है इनके गुस्से और बिगड़ने का कारण। लेकिन अपने उदार स्वाभाव की वजय से तुरंत शांत भी हो जाते है।
सिंह राशि के जातकों को रचनात्मक गतिविधियों में बहुत आनंद आता है, इसलिए कला और संगीत के क्षेत्र में ये लोग किसी ना किसी रूप में जुड़े हुए मिल जायेंगे, या इन्हें इनका बहुत शौक रहेगा। कला जगत हो, संगीत क्षेत्र हो या इनका कार्य क्षेत्र, ये लोग बहुत महत्वकांशी होते है और जीवन में सफल होने के लिए, अपने नाम और प्रसिद्धि के लिए कड़ी मेहनत करते है। अपने कार्य क्षेत्रों में नए नए अनुभवों और चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहते है। अपना कार्य वफ़ादारी से करते है, दोस्तों और लोगों के प्रति सदा समर्पित और वफादार रहते है।